![]() |
| आरबीआई गवर्नर के पद से उर्जित पटेल ने दिया इस्तीफा |
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर पद स उर्जित पटेल ने अपना इस्तीफा दे दिया है। पटेल ने अपने इस्तीफे के पीछे निजी वजह बताई है। रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार के बीच पिछले कुछ समय से कई मुद्दों को लेकर तनानती चल रही थी। हालांकि पिछले दिनों आरबीआई की बोर्ड बैठक के बाद खबर आई थी कि सरकार और उर्जित पटेल के बीच चीजें ठीक हो गई हैं, लेकिन सोमवार को अचानक उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उर्जित पटेल ने कहा है कि उन्होंने निजी कारणों की वजह से अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे दिया है। पटेल ने कहा कि यह उनके लिए बड़े सम्मान की बात थी कि वह इतने वर्षों तक आरबीआई के साथ अनेक भूमिकाओं में रहे।

आरबीआई गवर्नर के पद से उर्जित पटेल ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला
Reviewed by Adil
on
December 10, 2018
Rating:
Reviewed by Adil
on
December 10, 2018
Rating:

No comments: